BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
04-Oct-2025 10:25 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सीनियर ऑब्जर्वर (Senior Observers) के रूप में नियुक्त किया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी को यह जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को इस सूची की घोषणा की। इसके अलावा पार्टी ने राज्य के सभी 41 जिलों में जिला पर्यवेक्षक भी तैनात किए हैं। कांग्रेस जिला पर्यवेक्षकों की लिस्ट मेंप्रदीप जैन आदित्य, अनिल चौधरी, अभिषेक दत्त, राम किशन ओझा, सत्यनारायण पटेल, चेतन चौहान, बी वी श्रीनिवास, विक्रांत भूरिया, अविनाश पांडेय, कमेश्वर पटेल, हरीश चौधरी, काजी निजामुद्दीन, अजय कुमार लल्लू, भक्त चरण दास, अजय राय, शुभांकर सरकार, बंटी पटेल, ईशा खान चौधरी, तनुज पुनिया शामिल हैं।
कांग्रेस की तरफ से बिहार चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए “बीस साल, बीस सवाल” अभियान भी शुरू किया गया है। एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी के सदस्य डबल इंजन सरकार से रोजाना जनता से जुड़े सवाल पूछेंगे और उनके हल के लिए दबाव बनाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि इन पर्यवेक्षकों और अभियान के माध्यम से पार्टी की चुनाव तैयारियों को और मजबूत किया जाएगा और बिहार के सभी जिलों में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाई जाएगी।

माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए निम्नलिखित नेताओं को एआईसीसी वरिष्ठ पर्यवेक्षक (Senior Observers) नियुक्त किया है।
— Bihar Congress (@INCBihar) October 4, 2025
साथ ही, बिहार विधानसभा चुनावों के लिए जिला चुनाव पर्यवेक्षकों (District Election Observers) की नियुक्ति के प्रस्ताव… pic.twitter.com/wXaPdrBOur