ब्रेकिंग न्यूज़

Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा

Home / bihar / बिहार में बंपर वोटिंग: पहले चरण में 64.66% मतदान, महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़...

बिहार में बंपर वोटिंग: पहले चरण में 64.66% मतदान, महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर किया वोट

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि पहले चरण के मतदान में महिला मतदाताओं की भागीदारी बहुत अच्छी रही है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान कही कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

06-Nov-2025 08:11 PM

By First Bihar

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। पहले चरण के मतदान में बंपर वोटिंग हुई है। शाम 6 बजे तक कुल 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण के मतदान के बाद  निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि पहले चरण के मतदान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर वोट दिया।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि पहले चरण के मतदान में महिला मतदाताओं की भागीदारी बहुत अच्छी रही है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान कही कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पहले चरण के मतदान में 1314 उम्मीदवारों का किस्मत ईवीएम में कैद हो गया। इनमें 1192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े थे। 


पहले चरण में बंपर मतदान हुआ है। जिसमें महिला मतदाताओं की भागीदारी अच्छी रही। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आज चुनाव के दिन एक करोड़ 96 लाख की जब्ती हुई है। जिसमें 16 लाख कैश, एक करोड़ 31 लाख की शराब और 18 लाख का ड्रग्स बरामद किया गया है। अब तक 117 करोड़ की जब्ती की गयी है। जिसमें 11 करोड़ 57 लाख रुपये नगद जब्त किया गया है। 

news imagenews image