ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Home / bihar / Bihar Education News: शिक्षा विभाग के ACS एस.सिद्धार्थ ने सभी DEO को लिखा...

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के ACS एस.सिद्धार्थ ने सभी DEO को लिखा पत्र, दिया यह बड़ा टास्क, जानें....

Bihar Education News: अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को पत्र भेजकर 28 अप्रैल से 2 मई के बीच सभी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है।

28-Apr-2025 01:01 PM

By Viveka Nand

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सूबे के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. जिसमें 28 अप्रैल से लेकर 2 मई तक विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है. इस अभियान में बच्चों के माता-पिता के साथ-साथ स्थानीय जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने को कहा है. 

एसीएस ने सभी डीईओ को दिया टास्क

शिक्षा विभाग ने कहा है की सरकारी विद्यालयों में विशेष अभियान चलाकर पाठ्य पुस्तकों का वितरण करें. जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखे पत्र में अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि सभी सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025- 26 की कक्षा 1 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है. बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम के द्वारा सभी प्रखंड संसाधन केंद्रों पर कक्षा एक से आठ तक की पुस्तक पहुंचा दी गई है.

वितरण कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों को बुलाएं

अपर मुख्य सचिव ने सभई डीईओ से कहा है कि, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से सुनिश्चित कर लें की पुस्तक विद्यालय में पहुंचा दी गई है या नहीं. 28 अप्रैल से लेकर 2 मई के बीच सभी विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों का वितरण समारोह आयोजन करें.वितरण समारोह में बच्चों के माता-पिता और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें. उनकी उपस्थिति में पुस्तक वितरण का कार्य करें. पुस्तक वितरण कार्य का डॉक्यूमेंटेशन अलग पंजी में संचालित संधारित करें. इसकी तस्वीर लें. वितरण समारोह का प्रतिवेदन टेक्सबुक कार्यालय को दें. वितरण के दौरान पाठ्य पुस्तकों की गुणवत्ता को देख लें. यदि पुस्तक गुणवत्ता के मानक के अनुरूप न हो तो इसकी सूचना निगम को भेजें.