पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
03-Mar-2023 08:57 AM
By First Bihar
SITAMADHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले से दिल दलहाने वाली घटना सामने आयी है. यहां एक शादी समारोह में जयमाला की रस्म के बाद स्टेज पर ही दूल्हे की मौत हो गयी. मौत की वजह डीजे को माना जा रहा है. DJ की कड़क और धमक भरी आवाज से दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत की बात कही जा रही है. इस घटना से दोनों परिवार ही नहीं, बल्कि गांव और इलाके में मातम जैसा माहौल है.
मिली जानकारी के अनुसार सोनबरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्म चल रही थी. वही महिलाएं खुशियों के गीत गा रही थीं. साथ ही DJ भी बज रहा था. और स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था. जयमाला के बाद अचानक दूल्हा स्टेज पर ही गिर पड़ा. लोगों ने बताया कि स्टेज पर ही मौत हो गयी. फिर भी उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया.
इस घटना के बाद खुशियां मातम में बदल गयीं. जयमाला के बाद दो पक्षों के लोगों की दूल्हा और दुल्हन के साथ फोटोग्राफी भी हो चुकी थी.