सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
22-Mar-2021 08:01 AM
PATNA : आज बिहार दिवस है। बिहार दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और वर्तमान में किए गए प्रयासों से हम भविष्य को गौरवशाली बनाने का प्रयास कर रहे हैं. हम अपने निश्चय पर आगे बढ़ते रहें और सबकी भागीदारी मिलती रहे बिहार दिवस की सबको बधाई.
बिहार दिवस के मौके पर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे. बिहार दिवस का मुख्य कार्यक्रम पटना के ज्ञान भवन में आयोजित किया गया है. हालांकि कोरोना को देखते हुए इस बार बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है. बिहार दिवस पर होने वाले रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन नहीं हो रहा है. पटना के ज्ञान भवन में लगभग 200 लोगों की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक संक्षिप्त कार्यक्रम रखा गया है. इस आयोजन में शिक्षा विभाग के 100 अधिकारी और 100 स्कूली बच्चे शामिल होंगे. नीतीश कुमार वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास से ही डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी के साथ-साथ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की मौजूदगी में संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार करेंगे 11 बजे से लेकर 1: बजे तक के सभी जिला मुख्यालय से डीएम और अन्य पदाधिकारी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे.
बिहार दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यवासियों को बधाई दी है. पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी ने बिहार वासियों को बिहार दिवस की बधाई दी है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे प्रदेश बिहार का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है ये धरती ऋषि -मुनि, संत- सूफियों की रही है.स्वतंत्रता संग्राम हो या ज्ञान विज्ञान, शिक्षा हर क्षेत्र मे बिहार अग्रणी रहा है और यहाँ ने निकले प्रकाश से देश और दुनियां लाभान्वित होती रही है.हमसब मिल जुल कर अपने राज्य के गौरव को बढ़ाएं .प्रेम, सदभाव, भाईचारा के साथ शिक्षा के संदेश को हर घर मे पहुंचाएंगे तभी बिहार दिवस मनाना सार्थक होगा.