बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग
20-Mar-2025 01:14 PM
By First Bihar
Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस 2025 का आयोजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 22 मार्च को किया जाएगा। इस दौरान पटना के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नुक्कड़ नाटक, कला प्रदर्शनी और विशेष कार्यशालाएं शामिल होंगी।पटना के गांधी मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम की थीम "उन्नत बिहार" होगी, जिसमें महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाटकों का मंचन किया जाएगा। यह नाटक समानता और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे।
महिला थीम पर होगा रंगमंचीय प्रदर्शन
इस बार बिहार दिवस को नारीशक्ति को समर्पित किया गया है। प्रेमचंद रंगशाला में पाँच दिवसीय महिला-केंद्रित नाट्य मंचन होगा, जिसमें सभी किरदार महिला कलाकारों द्वारा निभाए जाएंगे। इस मंचन का उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण और समानता का संदेश फैलाना है।
युवा विभाग प्रस्तुत करेगा बिहार की समृद्ध विरासत
गांधी मैदान में युवा विभाग द्वारा बिहार की सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक विरासत और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी। इसके अलावा, दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष पेंटिंग कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें पटना के विभिन्न स्कूलों के छात्र भाग लेंगे।
संगीत प्रेमियों के लिए होगा विशेष संगीतमय आयोजन
बिहार दिवस के अवसर पर देशभर के प्रसिद्ध गायक और कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस बार महोत्सव में अभिजीत भट्टाचार्य, सलमान अली, ऋतिक राज और प्रतिभा सिंह बघेल जैसे प्रतिष्ठित कलाकार संगीतमय प्रस्तुतियों से इस महोत्सव की सोभा बढ़ायेंगे|