ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / bihar / वर्दी में गुंडागर्दी की तो नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा, बिहार के DGP...

वर्दी में गुंडागर्दी की तो नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा, बिहार के DGP ने दी सख्त चेतावनी

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि वर्दी में गुंडागर्दी करने वालों को 15 दिन में नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा। यही नहीं तत्काल जेल भी भेजा जाएगा।

09-Jan-2026 10:06 PM

By First Bihar

PATNA: यदि कोई पुलिस कर्मी वर्दी में गुंडागर्दी करता पकड़ा जाता है और उसके खिलाफ दोष सिद्ध होता है तो 15 दिन के भीतर उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा। बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस कर्मियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में पुलिस की वर्दी में गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


शुक्रवार 09 जनवरी को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह बातें कही। मीडिया को संबोधित करते हुए बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि यदि कोई पुलिस कर्मी आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसे ना सिर्फ नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा बल्कि तुरंत जेल भी भेज दिया जाएगा। 


हाल के दिनों में वैशाली, छपरा, गया और मोतिहारी में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की संलिप्तता से सामने आई आपराधिक घटनाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए डीजीपी विनय कुमार ने संबंधित जिलों के वरीय अधिकारियों को तत्काल विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि आए दिन जमीन संबंधी विवाद सामने आती है।


 इन घटनाओं को रोकने के लिए सभी जिलों के भू-माफियाओं की पहचान की जानी चाहिए और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए। उन्होंने इसे लेकर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीजीपी ने यह भी बताया कि 2024 की तुलना में 2025 में संगीन अपराधों में कमी आई है। बेहतर और सशक्त पुलिसिंग के कारण ही अपराधों में कमी संभव हो पाया है।