AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान!
29-Mar-2020 02:35 PM
PATNA : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते बिहार पुलिस में दारोगा के 2446 पदों पर होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।
परीक्षा 26 अप्रैल 2020 को आयोजित की जानी थी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से दारोगा, सार्जेंट, सहायक जेल अधीक्षक के 2446 पदों पर भर्ती परीक्षा जनवरी में आयोजित कराई गई थी।आयोग ने जानकारी देते हुए कहा है कि लॉकडाउन की वजह से परीक्षा स्थगित की जाती है। स्थिति की समीक्षा के बाद ही परीक्षा की अगली तिथि तय की जाएगी।
बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर सफल घोषित किए गए 50072 अभ्यर्थी इसमें शामिल होने वाले थे। परीक्षा दो पालियों में ली जानी थी। प्रथम पाली में हिन्दी और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन की परीक्षा ली जानी थी। इसके लिए पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा में सेंटर बनाए गए थे।