सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
21-Mar-2026 02:26 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर करीब ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित महिला ने इस मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के निघन के बाद दरभंगा में रहकर एक मॉल में काम कर रही थी।
जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के निधन के बाद दरभंगा में रहकर एक मॉल में काम करती थी और बड़ी मेहनत से पैसे जमा किए थे। लेकिन सोशल मीडिया पर एक छोटी सी गलती उसके लिए भारी पड़ गई। महिला ने बताया कि 27 जुलाई 2025 को उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा और उस पर क्लिक कर दिया। वहीं से उसे एक मोबाइल नंबर मिला, जिस पर संपर्क करने के बाद उसकी बात एक व्यक्ति से हुई, जिसने अपना नाम राज खुराना बताया।
धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मामला दोस्ती से आगे बढ़कर प्रेम प्रसंग में बदल गया। आरोपी ने महिला से शादी करने का वादा किया और भरोसा जीत लिया। महिला को यह यकीन दिलाया गया कि वह जल्द ही दरभंगा आकर उससे शादी करेगा।
ठगी का सिलसिला तब शुरू हुआ जब आरोपी ने 29 जुलाई को महिला को फोन कर बताया कि वह दरभंगा आने के दौरान एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है और उसे छुड़ाने के लिए पैसे की जरूरत है। उसने पहले 16 हजार रुपये मांगे, जो महिला ने तुरंत भेज दिए।
इसके बाद आरोपी ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर किसी दूसरे व्यक्ति से भी महिला की बात करवाई और अलग-अलग बहाने बनाकर उससे कई बार पैसे ट्रांसफर करवाए। कुछ ही समय में महिला से करीब एक लाख रुपये और ठग लिए गए। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका और अगले दिन फिर फोन कर डेढ़ लाख रुपये की मांग की। महिला ने भरोसे में आकर यह रकम भी NEFT के जरिए भेज दी।
इस तरह आरोपी ने महिला से कुल मिलाकर लगभग ढाई लाख रुपये ठग लिए। पैसे मिलने के बाद आरोपी ने धीरे-धीरे संपर्क करना बंद कर दिया। जब महिला ने बार-बार कॉल करने की कोशिश की और कोई जवाब नहीं मिला, तब उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।
इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी भी दी, जिनके जरिए ठगी की गई थी।
मामले को लेकर साइबर पुलिस अधिकारी Bipin Bihari ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बैंक डिटेल्स और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।
यह घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बातचीत करते समय सतर्क रहना कितना जरूरी है, खासकर जब बात पैसे और निजी संबंधों की हो।