मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
25-Mar-2025 12:19 PM
By First Bihar
Bihar News : बिहार के अररिया से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहाँ 2 स्कोर्पियो पर सवार होकर आए 8 अपराधियों ने एक धान से लदा हुआ ट्रैक्टर लूट लिया है. केवल इतना ही नहीं उन्होंने इससे पहले ट्रैकटर के मालिक और ड्राइवर को पहले अगवा किया और फिर शहर में घुमाया. जिस तरह फ़िल्मी अंदाज में इस घटना को अंजाम दिया गया है वह हैरानी भरा है.
फसल बेचने जा रहे थे दोनों
यह घटना नगर थाना क्षेत्र के अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग स्थित रामपुर मुसहरी टोला चौक के समीप की है. ट्रैक्टर मालिक रामानंद यादव बरदहा थाना क्षेत्र के डेरहुआ गांव के निवासी हैं. उनके द्वारा दिए गए आवेदन में यह बताया गया है कि वे और उनका ड्राइवर कांग्रेस कुमार शर्मा शान लोड कर गुलाबबाग मंदी में इसे बेचने जा रहे थे. उसी दौरान 2 स्कोर्पियो में सवार 8 बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया और ट्रैक्टर को रोककर दोनों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया.
3 घंटे कराया शहर भ्रमण
फिर उन्होंने दोनों की आँखों पर पट्टी बांधी और उन्हें अपनी गाडी में बिठा लिया. उधर ट्रैक्टर पर इन्होने अपना आदमी लगा दिया. जो उसे लेकर फरार हो गया. जिसके बाद मालिक और ड्राइवर को दोनों बदमाशों ने करीब 3 घंटे तक शहर भर का चक्कर लगवाया. इन लोगों ने मालिक को यह आश्वासन दिया कि आपके ट्रैक्टर को अनलोड करके गोढ़ी चौक के समीप नहर के पास छोड़ दिया जाएगा.
जुबान के पक्के नहीं निकले अपराधी
जिसके बाद इन दोनों को को गाड़ी से उतार दिया गया. जब इन्होने अपनी पट्टी हटाई तो खुद को जीरोमाइल के समीप पाया. बाद में जब नाहर के पास ये लोग पहुंचे तो वहां ट्रैक्टर भी नहीं था. पीड़ित मालिक ने जानकारी दी है कि उनके ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 38 जीए 6039 है. जो कि उनकी पत्नी ललिता देवी के नाम पर रजिस्टर्ड है. इस घटना के बारे में बात करते हुए नगर के थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया है कि पीड़ित के आवेदन पर लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है, और जल्द से जल्द अपाधियों को जेल के सलाखों के पीछे पहुँचाया जाएगा.