Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा?
23-Aug-2020 02:46 PM
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2247 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 122156 हो गई है. बिहार में फिलहाल 26181कोरोना के एक्टिव मरीज है.
रविवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2247 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 122156 हो गया है. शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 13 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 601 हो गई है.
विभाग ने बताया कि बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,02,945 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 2331461 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 95372 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 79.54 फ़ीसदी है, जबकि अभी भी 26181 एक्टिव केस मौजूद हैं.
