ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Home / bihar / बिहार में मिले कोरोना के 2451 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 115210

बिहार में मिले कोरोना के 2451 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 115210

20-Aug-2020 02:15 PM

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2451 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 115210 हो गई है. बिहार में फिलहाल 30063 कोरोना के एक्टिव मरीज है.


गुरूवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2451 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 115210 हो गया है. इससे पहले बुधवार को जारी अपडेट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 10 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 568 हो गई. ख़ुशी की बात ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 4034 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं.


बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,08,179 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 2008149 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 84578 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 75.01 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 27612 एक्टिव केस मौजूद हैं. 


news image