ब्रेकिंग न्यूज़

पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

Home / bihar / बिहार में कोरोना ने सभी रिकॉर्ड तोड़े, सूबे में 3521 नए मरीज मिले,...

बिहार में कोरोना ने सभी रिकॉर्ड तोड़े, सूबे में 3521 नए मरीज मिले, राज्य में आंकड़ा 54508 पहुंचा

01-Aug-2020 05:00 PM

PATNA : कोरोना वायरस ने बिहार में सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिहार में अब तक एक दिन के अंदर इतने ज्यादा केस कभी सामने नहीं आए थे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 3521 ने कोरोना के मरीज मिले हैं। इन मरीजों के मिलने के साथ बिहार में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 54508 जा पहुंचा है जो अपने आप में सबसे बड़ी उछाल है।


हैरत की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों की रिकॉर्ड संख्या बढ़ने के बाद आज जिलावार डाटा जारी नहीं किया है। विभाग की तरफ से जारी की जाने वाली दैनिक प्रेस रिलीज में आज यानी 1 अगस्त को मरीजों का आंकड़ा 54508 बताया गया है जबकि 31 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी अंतिम आंकड़ा 50987 था। इस लिहाज से बिहार में कुल 3521 नए कोरोना केस आए हैं।


बिहार में कोरोना जांच की रफ्तार बढ़ने के बाद मरीजों की रफ्तार भी तेजी से बढ़ी है। 31 जुलाई को बिहार में 2986 नए के सामने आए थे जबकि 30 जुलाई को 2082 नए केस की पुष्टि हुई थी। ठीक इसी तरह 29 जुलाई को 2328 पॉजिटिव के सामने आए थे।