BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
16-Feb-2026 06:21 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार की सुबह महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से बैंक अकाउंट में भेजा। अब इसे लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गयी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार को पैसे देकर वोट लेने का चस्का लगा हुआ है। वोट चोरी का फॉर्मूला सक्सेस हुआ है।
पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस दफ्तर में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि वोट चोरी करने का फार्मूला सक्सेस हो गया। अब सरकार को पैसे देकर वोट लेने का चस्का लग गया है। जिस चीज का आदत लग जाता है वह लोग बार-बार करते हैं। राजेश राम ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब सरकार महिलाओं को दो लाख रुपये देने जा रही है। दो लाख देने से क्या होगा इससे अच्छा होता कि उन्हें रोजगार दी दे दिया जाता।
बिहार में बेरोजगारी का आलम क्या है यह किसी से छिपी हुई नहीं है। लोगों को बिहार में रोजगार के अवसर नहीं मिल रहा है। भुखमरी के चलते लोग आत्महत्या तक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो स्थिति ऐसी है कि जो सरकार के खिलाफ बोलता है उसे जेल जाना पड़ता है। दरअसल संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक आयोजित की गयी थी। जिसमें पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू शामिल थे। इस दौरान संगठन सृजन अभियान को लेकर बिहार में 40 ऑब्जर्वर बनाये गये। जो 7 दिन तक रहकर अपने क्षेत्र का अध्ययन करेंगे।