बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
19-Aug-2025 01:47 PM
By First Bihar
Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपने उस वादे को पूरा कर दिखाया है, जिसमें उन्होंने बिहार सरकार द्वारा ली जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में छूट देने का एलान किया था। पटना में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले से जेडीयू गदगद है. पार्टी के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा है कि हमारे नेता नीतीश कुमार युवाओं और छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिए कृत संकल्पित हैं.
जेडीयू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के नौजवानों के भविष्य संवारने का काम कर रहे हैं. पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी पाने का अवसर मुहैया करा रहे हैं. आज उन्होंने सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे कि BPSC, BTSC, BSSC, BPSSC, और CSBC की प्रारंभिक परीक्षा (PT) के लिए आवेदन शुल्क घटाकर मात्र 100 कर दियाा है। साथ ही, मुख्य परीक्षा (Mains) में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा फीस को माफ कर दिया है. जेडीयू महासचिव ने कहा कि न सिर्फ परीक्षा फीस माफ किया गया है,बल्कि कई अन्य निर्णय लिए गए हैं. बिहार की सरकार ने हाल में ही युवा आयोग के गठन की घोषणा की है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत मिलने वाले ऋण की लिमिट को बढ़ा दिया गया है,ताकि पढ़ाई में पैसा बाधक न बने.
बता दें, बिहार में स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया था। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन के बाद अपने संबोधन में सीएम ने युवाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं थी, जिससे राज्यभर में लाखों छात्रों और नौकरी चाहने वाले युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई थी। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि अब राज्य की ओर से आयोजित सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे कि BPSC, BTSC, BSSC, BPSSC, और CSBC की प्रारंभिक परीक्षा (PT) के लिए आवेदन शुल्क घटाकर मात्र 100 कर दिया गया है। साथ ही, मुख्य परीक्षा (Mains) में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से अब कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।