ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव

Home / bihar / Nitish Cabinet: मंत्री पति के कर्ज तले दबी हैं पत्नी...22 लाख रू का...

Nitish Cabinet: मंत्री पति के कर्ज तले दबी हैं पत्नी...22 लाख रू का है कर्जा, बैंक से ज्यादा Husband से ले रखी हैं लोन, वैसे मंत्री जी के खाते में अभी भी हैं करोड़ों रू....

Bihar Cabinet News: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने संपत्ति विवरण में खुलासा किया है कि उनकी पत्नी ने उनसे 22 लाख रुपये का I.F Loan लिया है. पत्नी पर बैंक लोन से ज्यादा पति का कर्ज है.

02-Jan-2026 12:04 PM

By Viveka Nand

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट के एक मंत्री ने पत्नी को कर्ज में मोटी राशि दी है. पत्नी के ऊपर बैंक से जितना लोन नहीं है, उतना पति का कर्ज है. यानि मंत्री पति के कर्ज के तले पत्नी दबी हुई हैं. खुद मंत्री ने यह जानकारी दी है कि उन्होंने पत्नी को 22 लाख रू का (I.F. Loan) कर्ज दे रखा है.  

पत्नी ने पति (मंगल पांडेय) से 22 लाख रू का कर्ज लिया है 

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की पत्नी पति की कर्जदार हैं. पत्नी ने अपने मंत्री पति से 22 लाख रू का कर्ज ले रखा है. मंगल पांडेय ने संपत्ति का जो ब्योरा साझा किया है, उसमें ही यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि पत्नी के नाम पर हाउस लोन भी है. वर्तमान में बैंक से 20 लाख 50 हजार रू का लोन शेष है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अपनी पत्नी को 22 लाख रू का लोन भी दिया है. यानि पत्नी ने पति से 22 लाख रू का कर्ज ले रखा है. उन्होंने बताया है कि पत्नी को 22 लाख रू का I.F. Loan दिया है. 

 2025 में सिवान में 6 प्रॉपर्टी खरीदी, साल के अंत में ही दाम घट गए 

नीतीश कैबिनेट के सभी सदस्यों ने 31 दिसंबर 2025 को संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है. संपत्ति के मामले में कई मंत्री मुख्यमंत्री से काफी आगे हैं. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चर्चा में रहने वाले स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को लेकर नये खुलासे हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पत्नी उर्मिला पांडेय के नाम पर 2025 में सिवान जिले में कृषि योग्य चार प्लॉट की खरीद की. 11 अप्रैल 2025 को जिस जमीन की खऱीद 3,19,275 रू में की गई, वर्तमान में इसका वैल्यू सिर्फ 3 लाख रू हो गया. 29 अप्रैल 2025 को जिस जमीन को 3,28,875 रू में खऱीदा गया, दिसंबर महीने उसका वैल्यू घटकर 3,10,000 रू हो गया. 29 अप्रैल 2025 को मंगल पांडेय की पत्नी के नाम पर 3,74,355 रू में क्रय की गई जमीन वर्तमान में 3 लाख 40 हजार रू की हो गई. वहीं 26 जून 2025 को 3,07,355 रू में खऱीदी गई जमीन का दाम घटकर 2,80,000 रू हो गया. इस तरह से सिवान में खऱीद की गई सभी सपंत्ति के दाम बढ़ने की बजाय घट गए। 

खऱीदने के 14 महीने बाद पटना वाले फ्लैट का दाम 4.33 लाख रू घट गया...  


मंगल पांडेय की पत्नी के नाम पर पटना में भी फ्लैट है. पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन के समीप 1370 स्क्वायर फीट का एक फ्लैट है, जिसकी रजिस्ट्री 3 अक्टूबर 2024 को कराई गई. तब इसकी कीमत 47 लाख 35,550 रू थी. मंगल पांडेय ने संपत्ति का जो ब्योरा दिया है, उसमें इस फ्लैट का मार्केट वैल्यू कम होने का जिक्र किया है. यानि 14 महीने में इस संपत्ति के दाम बढ़ने की बजाय घट गया. मंगल पांडेय की पत्नी के नाम पर अर्जित इस संपत्ति का मूल्य घटकर 43 लाख रू रह गया है . इस तरह से इस फ्लैट से भी मंगल पांडेय को लगभग 4 लाख 33 हजार रू का नुकसान है.

दिल्ली वाले फ्लैट का मार्केट वैल्यू भी कम हो गया 


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की पत्नी के नाम पर दिल्ली के सेक्टर- 6 द्वारका में फ्लैट है. यह 1063 स्क्वायर फीट में है. इसकी खरीद 2019 में की गई थी, तब इसका मूल्य 90 लाख रुपया था. 2025 में इस फ्लैट के भी दाम घट गए। मंगल पांडेय के अनुसार 2019 में जिस फ्लैट को उन्होंने 90 लाख रू में खरीदा था, अब उसका मार्केट वैल्यू सिर्फ 87 लाख रू ही है.

बैंक के एक खाते में 1 करोड़ रू जमा ...

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के पास कैश के साथ-साथ सोना-चांदी, सफारी गाड़ी और रायफल भी है.एक अकाउंट में एक करोड रुपए से अधिक जमा हैं. इनके पास कुल चल संपत्ति एक करोड़ 32 लाख 16,075 रू की है. इसमें ₹52000 का राइफल, 240 ग्राम सोना, टाटा सफारी गाड़ी शामिल है. मंगल पांडेय के पटना एसबीआई के अकाउंट में -1,01,66,660.00 रू हैं. वहीं, PNB R.K. AVENUE में 18,83,415.18 रू जमा है. इनके पास कैश में 59 हजार रू हैं. 


पत्नी के पास 680 ग्राम सोना, 7 किलो चांदी


वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की पत्नी के नाम पर 680 ग्राम सोना, 7 किलो चांदी है. पत्नी के नाम पर एक कंपनी M/S Panday scientific &Sports K.Kaun patna है, जिसका capital Rs 264024.54 है. पत्नी के नाम पर कुल चल संपत्ति 54 लाख 97,954 रुपए की है.