ब्रेकिंग न्यूज़

‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम

Home / bihar / Bihar Bus Service: देश के इन राज्यों से दिवाली-छठ पर बिहार आना होगा...

Bihar Bus Service: देश के इन राज्यों से दिवाली-छठ पर बिहार आना होगा आसान, सरकार ने कर दी है शानदार व्यवस्था

Bihar Bus Service: दुर्गापूजा, दीवाली और छठ पर्व पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए बस सेवा की खास व्यवस्था की गई है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से चलेंगी एसी-नॉन/एसी बसें।

12-Jul-2025 11:40 AM

By First Bihar

Bihar Bus Service: दुर्गापूजा, दीवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान बिहार आने वाले प्रवासियों को इस बार परिवहन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से बिहार के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। हर साल इन त्योहारों के दौरान लाखों लोग बिहार लौटते हैं लेकिन ट्रेनों में टिकट की कमी और भीड़ के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से एसी और नॉन-एसी बसों की व्यवस्था की गई है। जिससे यात्रियों को सुविधाजनक और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा।


परिवहन विभाग के अनुसार इन बस सेवाओं के जरिए हर रोज करीब 3,000 यात्री बिहार आ-जा सकेंगे। बीएसआरटीसी ने त्योहारी सीजन को देखते हुए 75 एसी बसों के लिए 55.50 करोड़ रुपये और 74 नॉन-एसी डीलक्स बसों के लिए 50.32 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। इसके अलावा 150 अतिरिक्त एसी बसें पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत संचालित की जाएंगी। ये बसें दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, कोलकाता और पंजाब के प्रमुख शहरों से बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे शहरों को जोड़ेंगी। जिससे प्रवासियों को अपने गृहनगर पहुंचने में आसानी होगी।


यह व्यवस्था विशेष रूप से दुर्गापूजा (अक्टूबर 2025), दीवाली (1 नवंबर 2025) और छठ पूजा (संभावित 12 नवंबर 2025) के लिए दो महीने तक चलेगी। जबकि होली 2026 के लिए और एक महीने की विशेष सेवा होगी। अगले पांच साल तक पीपीपी मॉडल में इन बसों का संचालन सुनिश्चित किया गया है। बीएसआरटीसी की बसें पहले से ही दिल्ली-पटना, दिल्ली-मुजफ्फरपुर और लखनऊ-पटना जैसे रूटों पर चल रही हैं और नई बसों के शामिल होने से यात्रियों की क्षमता बढ़कर लगभग 6,000 प्रतिदिन हो जाएगी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में बिहार आने वाले प्रवासियों को परेशानी न हो, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बसों में आधुनिक सुविधाएं (आरामदायक सीटें, स्वच्छता और समयबद्धता) सुनिश्चित की जाएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे टिकट बुकिंग के लिए बीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट, रेलयात्री, रेडबस जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग करें।