बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
26-Mar-2025 08:37 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Bullet Train: बिहार के गया में अब बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। मेट्रो के सर्वे के बाद, सरकार ने बुलेट ट्रेन के लिए जमीन का सर्वे शुरू कर दिया है। पहले चरण में उन जगहों को चुना जा रहा है जहां से बुलेट ट्रेन गुजरेगी। गया जिले के छह प्रखंडों के 43 गांवों के पास जमीन का सर्वे पूरा हो गया है। रेलवे, इन गांवों के किसानों से जमीन खरीदेगी। जमीन के मालिकों के कागजात की जांच के लिए एक लिस्ट जिला प्रशासन को भेजी गई है।
कागजात की जांच के बाद, बुलेट ट्रेन के लिए दूसरे चरण का काम शुरू होगा। रेलवे द्वारा दी गई जमीन के कागजात में सरकारी और गैर-सरकारी जमीन की पहचान की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, गया में बुलेट ट्रेन के लिए एनएचएसआरसीएल (नेशनल हाई स्पीड रेल कॉपोरेशन लिमिटेड) ने जिला प्रशासन को छह प्रखंडों के 43 गांवों के खाता-खेसरा की लिस्ट दी है। उन्होंने जिला प्रशासन से इसकी जांच करने का अनुरोध किया है। जारी की गई लिस्ट के अनुसार, गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड के दरजियाचक, ढीवर, इचौई, सदाबहा, शिला, अकुरहवा, बरसौना, विलंदपुर, मानपुर प्रखंड में अमरी, बारा, बरेबा, बैजलेट, दुमैला, बारागंधार, गेरे, ईग्ना, लखनपुर, मंझौली, नौघरिया, रसलपुर, सोहैबपुर शामिल हैं।
वहीं, खिजरसराय प्रखंड में बाना, बीजोपुर, खिजरसराय, लालगंज, लोदीपुर, मकसूदपुर, मोकामचक, नगरियावां, नौडीहा एवं रौनिया, फतेहपुर प्रखंड में डुमरीचट्टी, जयपुर, जम्हेता, कठौतिया, खिरा, मनहोना, मानपुर, पहाड़पुर, रातोखुर्द, बोधगया प्रखंड के लोहाचकरी एवं डोभी प्रखंड में मनुहरी शामिल हैं। इन गांवों से बुलेट ट्रेन गुजरेगी। जिला प्रशासन अब इन गांवों की जमीन के रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। वहीं गया में बुलेट ट्रेन चलने की खबर से लोगों में खुशी की लहर है।