Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो
05-Feb-2026 02:50 PM
By First Bihar
Budget Session : बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्षी नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए सरकार की आलोचना की। तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि 'सरकार की दो पहचान है, पहली- झूठी वाहवाही और दूसरी- पूरी लापरवाही।
सरकार की नींद बेटियों की चीख से भी नहीं टूटती है। कहां है कानून का राज, भाजपाइयों ने लोकतंत्र को गनतंत्र बना दिया है। वही बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जवाब देते हुए कहा कि जंगलराज का युवराज कौन है? यह पूरा बिहार नहीं पूरा देश जानता है। जानवरों का चारा चुरा लेने वाले लोग उपदेश देने का काम ना करे।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार को विकसित बिहार बनाने का सपना प्रधानमंत्री नरेद्र और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो संकल्प लिया है उसकी नींव रखी गयी है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम आपके इतिहास और भूगोल को भली भांती जानते हैं। जो अपने परिवार के बहू बेटियों की सम्मान नहीं कर सकता है वो बिहार की बहू बेटियों का सम्मान कैसे करेगा।
विजय सिन्हा ने कहा कि पहले क्या स्थिति थी किसी से छिपी नहीं है। जंगलराज में नरसंहार हुआ करता था। जंगलराज में होने वाले नरसंहार को एनडीए सरकार ने जड़ से खत्म कर दिया। ये लोग पूरी तरह अराजकता के शिकार है। बिहार की जनता ने इन्हें सिरे से नकार दिया है। जनता ने आपके भौकाल को खत्म कर दिया। अब भौकाल से व्यवस्था नहीं चलेगी। आपके भौकाल को जनता ने नकार दिया। ये माहौल खत्म कीजिए।