ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह

Home / bihar / Bihar border alert: भारत-पाक तनाव के बीच बिहार में हाई अलर्ट, सीमांचल में...

Bihar border alert: भारत-पाक तनाव के बीच बिहार में हाई अलर्ट, सीमांचल में कल सीएम नीतीश की अहम बैठक

Bihar border alert: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बिहार सरकार ने सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद हालात की निगरानी कर रहे हैं और सीमांचल क्षेत्र में अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक करेंगे।

09-May-2025 07:31 AM

By First Bihar

Bihar border alert: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बिहार सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार शाम राजधानी पटना में उच्चस्तरीय बैठक कर सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और कड़े सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खुद शनिवार को सीमांचल के दौरे पर जाने की घोषणा की है, जहां पूर्णिया में सीमावर्ती जिलों के वरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।


बता दें कि बिहार की करीब 729 किलोमीटर लंबी सीमा नेपाल से लगती है, जबकि कुछ इलाके पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश की सीमा से भी सटे हैं। इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए इन जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने डीएम और एसपी को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा और डीजीपी विनय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में लगातार गश्ती होनी चाहिए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार रहे।


मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह सजग है और पैनिक की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और हमें अपनी सेना के साहस और पराक्रम पर गर्व है।"