UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
13-Sep-2025 12:23 PM
By RAKESH KUMAR
Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां पटना एसटीएफ ने शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 और 6 में संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर थाना क्षेत्र में एके-47 जैसे घातक हथियारों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पटना एसटीएफ ने शाहपुर पुलिस के साथ मिलकर तुरंत संयुक्त कार्रवाई की, जिसमें 1 एके-47 राइफल, 1 बंदूक, 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टा, 1 रिवॉल्वर और 70 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस छापेमारी में दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार भी किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है, और STF को आशंका है कि यह एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं। पूछताछ के आधार पर STF जल्द ही अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर सकती है। साथ ही, यह भी आशंका जताई जा रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा किया जा सकता था।
इस कार्रवाई के बाद से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन इस घटनाक्रम ने चुनाव पूर्व सुरक्षा इंतजामों पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी बिहार में चुनाव से ठीक पहले हथियार बरामदगी के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी और खुफिया तंत्र की अहमियत और बढ़ जाती है।
स्थानीय पुलिस और STF की इस संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, जो समय रहते संभावित बड़ी घटना को रोकने में कामयाब रही। बिहार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इस तस्करी रैकेट के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुट गई हैं।