BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी
29-Apr-2025 07:44 AM
By First Bihar
Bihar Bhumi: बिहार में भूमि समस्या को कम करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग लोगों को जागरुक कर रहा है। किस तरह की भूमि खरीदें, किस तरह की भूमि नहीं खरीदे, इस बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बताया है कि बिना बंटवारे की जमीन को नहीं खरीदें, बंटवारा के बाद नए जमाबंदीदार से ही जमीन खरीदना बेहतर होगा।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बताया है कि वैसे लोगों से जमीन खरीदे, जिनके नाम से जमाबंदी कायम हो । जमाबंदी का विवरण, नक्शा, विक्रेता का नाम, पता का मिलान एवं सत्यता की पुष्टि कर लें। निबंधन दस्तावेजों की जांच निबंधन कार्यालय के वेबसाइट पर कर सकते हैं । साथ ही गैरमजरूआ आम और खास, कैंसरे हिंद, भूदान, बंदोबस्ती, सैराट,बाजार, हा, नदी,पइन, श्मशान, कब्रिस्तान, मठ मंदिर की भूमि का क्रय निषेध है। इसे न तो खरीदा जा सकता है ना ही बेचा जा सकता है।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने यह भी बताया है की खाता खेसरा,रकबा के अलावा चौहद्दी का भी स्पष्ट मिलान कर लें। जमीन का निबंधन और लेनदेन से पहले यथासंभव चारदीवारी निर्माण अथवा सीमाओं की अस्थाई पहचान करवा लें।