ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / bihar / बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में...

बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: भागलपुर जिले में तेज नारायण बनैली महाविद्यालय के गेस्ट फैकल्टी राकेश रंजन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। उनका शव निजी लॉज के कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर माम

23-Mar-2026 11:22 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तेज नारायण बनैली महाविद्यालय (टीएनबी कॉलेज) के एक गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव एक निजी लॉज के कमरे से बरामद किया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


मृतक की पहचान राकेश रंजन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र के अंभो गांव के रहने वाले थे। वे पिछले करीब तीन साल से भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती लेन स्थित एक निजी लॉज में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, राकेश रंजन टीएनबी कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी के रूप में पढ़ाते थे और साथ ही अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए थे।


घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है, जब राकेश का शव उनके कमरे से बरामद किया गया। बताया गया कि परिजन लगातार उन्हें फोन कर रहे थे, लेकिन वे कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। इससे चिंतित होकर उनके भाई और अन्य परिजन लॉज पहुंचे। वहां पहुंचने पर देखा गया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। इसके बाद लॉज मालिक को इसकी जानकारी दी गई और पुलिस को भी सूचना दी गई।


पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। जब वे कमरे के अंदर दाखिल हुए तो चौकी के नीचे राकेश रंजन का शव पड़ा हुआ था। कमरे की हालत काफी संदिग्ध थी। चारों तरफ उल्टी फैली हुई थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि मौत से पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी होगी। घटनास्थल की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा था कि उल्टी होने के बाद वे छटपटाए या बेचैनी में इधर-उधर हुए होंगे।


सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।


परिजनों ने बताया कि राकेश रंजन ने शनिवार की देर शाम अपनी पत्नी और एकमात्र बेटी से वीडियो कॉल पर बात की थी। उस दौरान सब कुछ सामान्य लग रहा था और किसी तरह की परेशानी की बात सामने नहीं आई थी। यही वजह है कि उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पूरी तरह सदमे में है।


परिवार के अनुसार, राकेश शुक्रवार को ही भागलपुर आए थे और आमतौर पर वे गांव से रोजाना बाइक से आना-जाना करते थे। उनकी शादी दरियापुर के पास छौनिया गांव में हुई थी। बताया गया कि उनका साला राहुल कुमार पुलिस विभाग में दारोगा के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में मुजफ्फरपुर में पदस्थापित है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विशेष अनुमति के साथ पोस्टमार्टम कराया है। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष अविनाश राउत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल इस घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, जिनमें जहरीले पदार्थ के सेवन से लेकर अन्य कारण भी शामिल हैं। हालांकि, पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की जांच कर रही है।