बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग
20-Mar-2025 09:33 AM
By First Bihar
Bihar News : बिहार के भागलपुर जंक्शन पर बुधवार को एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक पति अपनी दूसरी पत्नी के साथ भागने की तैयारी में था, लेकिन पहली पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। यह घटना उस वक्त हुई, जब युवक अंग एक्सप्रेस से बेंगलुरु रवाना होने वाला था। स्टेशन पर गुस्साई पत्नी और हैरान यात्रियों की भीड़ ने सीन को फिल्मी बना दिया।
बताते चलें कि सबौर थाना क्षेत्र के आलमनगर निवासी भवेश एक दिन पहले ही गुजरात से भागलपुर लौटा था। उसने टपुआ दियारा की काजल कुमारी से दूसरी शादी रचाई और उसे लेकर बेंगलुरु में बसने की योजना बनाई। भवेश ट्रेन में सवार होने ही वाला था कि उसकी पहली पत्नी नीलम देवी अपने पिता धमेंद्र यादव और बच्चों के साथ स्टेशन पहुंच गई। नीलम को पता चल चुका था कि उसका पति दूसरी शादी कर नई पत्नी के साथ जा रहा है।
भवेश को काजल के साथ देखते ही नीलम फूट-फूटकर रोने लगी। उसने पति का हाथ जोर से पकड़ लिया और बिलखती रही। नीलम के पिता ने बताया, "हमें खबर मिली थी कि भवेश दूसरी शादी कर बेंगलुरु भाग रहा है। हम तुरंत स्टेशन आए।" हंगामे के बीच यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। लोग इस अनोखे तमाशे को देखते रहे। जिसके बाद आरपीएफ ने हालात संभाला और भवेश को जीआरपी थाने के हवाले कर दिया।
आरपीएफ की टीम उस वक्त जनरल कोच में यात्रियों को व्यवस्थित कर रही थी। शोर सुनकर वे मौके पर पहुंचे और मामले को समझने के बाद भवेश को जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी अब इस मामले की जांच कर रही है। एक यात्री ने कहा, "ऐसा नजारा फिल्मों में ही देखा था। आज स्टेशन पर सच में ड्रामा हो गया।"