मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा
02-Feb-2026 04:01 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: शराबबंदी के दावों से भरे बिहार में अगर वही वर्दी, जो कानून की रखवाली के लिए जानी जाती है, शराब तस्करों से खुलेआम सौदेबाज़ी करती नजर आए तो यह महज एक भ्रष्टाचार का मामला नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर लगा गंभीर आरोप है। पश्चिम चंपारण के बेतिया से सामने आया वायरल वीडियो इसी भयावह सच्चाई को बयां करता है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक चलती ट्रक के अंदर एक पुलिसकर्मी और ट्रक चालक के बीच शराब से लदी ट्रक को छोड़ने के बदले पैसों की डील होती साफ देखी और सुनी जा सकती है। वीडियो में पहले 10 लाख रुपये की मांग की जाती है और बाद में सौदा 3 लाख रुपये में तय होता है। यह पूरी बातचीत उस वक्त हो रही है, जब ट्रक सड़क पर दौड़ रहा है यानी कानून के नाम पर कोई डर ही नहीं।
चौंकाने वाली बात यह है कि यह वीडियो 31 तारीख का बताया जा रहा है। इसी दिन शिकारपुर थाना पुलिस ने 503 कार्टन विदेशी शराब की बरामदगी का दावा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी सफलता का ढिंढोरा पीटा था। तब पुलिस ने यह भी कहा था कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया लेकिन वायरल वीडियो ने इस पूरे दावे को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
वायरल वीडियो में ट्रक चलता हुआ दिखाई दे रहा है। ट्रक चालक अपने मालिक से वीडियो कॉल पर बात कर रहा है और बगल की सीट पर बैठा पुलिसकर्मी सौदे की रकम तय करता नजर आ रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
सवाल यह है कि अगर चालक फरार था, तो वह ट्रक के अंदर पुलिसकर्मी के साथ कैसे बैठा था? मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने खुद जांच अपने हाथ में ली है। एसपी के अनुसार, वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी 112 वाहन का चालक राजेश कुमार है, जिससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पूरे शराब तस्करी सिंडिकेट की भी जांच शुरू कर दी गई है। एसपी ने साफ शब्दों में कहा है कि दोषी चाहे वर्दी में हो या सादे कपड़ों में, किसी को बख्शा नहीं जाएगा लेकिन सवाल अब भी कायम हैं।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..