कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले
28-Jan-2022 08:44 AM
PATNA : बिहार में RRB-NTPC एग्जाम को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्रों ने आज बिहार में बंद बुलाया है. इसे कई राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन भी दिया है. आरजेडी, जन अधिकार पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी ने अपना समर्थन दिया है.
इधर, लोकजनशक्ति पार्टी (आर.) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी छात्रों के बिहार बंद का समर्थन करते हुए एक अपील भी की है. चिराग पासवान ने कहा है कि छात्रों को अपने हक के लिए शांतिपूर्वक संघर्ष करना चाहिए। मैं और मेरी पार्टी छात्रों का समर्थन करती है.
चिराग पासवान ने ट्वीट किया है, बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बिहार पुलिस की बर्बरतापूर्ण करवाई की निंदा करता हूँ। लोजपा (रामविलास) छात्रों की जायज मांगों का समर्थन करती है। लेकिन हम छात्रों से अपील करते हैं कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपना आंदोलन चलाएं। क्योंकि हिंसा से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।
वहीं चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है. उन्होंने लिखा है कि जिस छात्र राजनीति को कर के नीतीश कुमार आज बिहार के मुख्यमंत्री बने है। आज उन्हीं छात्रों को पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटवा के छात्रों के जीवन का गला घोट दिया। इतिहास याद रखेगा नीतीश कुमार को छात्रों के प्रति इस आतंकवादी रवैए को।

बताते चलें कि पटना में शुक्रवार सुबह से ही छात्र सड़क पर आ गए. ये छात्र RRB NTPC CBT 2 और Group D CBT 1 परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.