ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 10अफसरों को 'राजगीर' में किया गया प्रतिनियुक्त,...

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 10अफसरों को 'राजगीर' में किया गया प्रतिनियुक्त, क्या करेंगे काम जानें....

एशिया कप हॉकी पुरुष चैंपियनशिप 2025 को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नालंदा समाहरणालय में 10 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। ये अधिकारी राजगीर खेल अकादमी में विधि व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण का काम करेंगे

18-Aug-2025 01:50 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को नालंदा समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. 26 अगस्त से 9 सितंबर तक राजकीय खेल अकादमी राजगीर में एशिया कप हॉकी पुरुष चैंपियनशिप-2025 आयोजित की गई है. िसके मद्देनजर बिहार प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति किया गया है.

बिहार प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों की जिम्मे विधि व्यवस्था संधारण एवं भीड़ नियंत्रण का काम होगा. इन अधिकारियों को 22 अगस्त से 9 सितंबर तक राजगीर खेल अकादमी नालंदा में प्रतिनियुक्त किया गया है. इन सभी को जिलाधिकारी नालंदा के निर्देशन में काम करना होगा .

जिन अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, उनमें वरीय उप समाहर्ता राजीव कुमार, अमरनाथ कुमार, अंकुर कुमार, धनराज कुमार, रवि कुमार, विनोद प्रसाद, वीरेंद्र कुमार ,नागमणि कुमार वर्मा, धर्मराज कुमार और ललन कुमार भारती शामिल हैं.