ब्रेकिंग न्यूज़

पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

Home / bihar / Bihar News : शराब तस्करी मे अब घोड़े भी शामिल, बिहार पुलिस के...

Bihar News : शराब तस्करी मे अब घोड़े भी शामिल, बिहार पुलिस के उड़े होश

Bihar News : बिहार से अनोखे मामलों का सामने आना कोई नई बात नहीं है, इसी क्रम में एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आ रहा है. जहाँ शराब तस्करी में अब घोड़े भी बढचढ कर हिस्सा ले रहे हैं.

12-Mar-2025 03:26 PM

By First Bihar

Bihar News : बेतिया में तस्करो ने शराब तस्करी का एक नया फॉर्मूला अपनाया है. जहाँ घोड़े से शराब की तस्करी का खेल शुरू हो चुका है. पुलिस ने घोड़े के साथ शराब को जब्त किया है. नौतन थाना की पुलिस ने शराब तस्करों के एक नए खेल को फेल कर भंडाफोड़ किया है. ज्ञात हो कि बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू है. लेकिन आगामी होली पर्व को लेकर शराब कारोबारी शराब तस्करी के लिए नए-नए तरकीब अपना रहें हैं.


हालांकि बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन के निर्देश के आलोक में बेतिया पुलिस भी इन शराब कारोबारियों की हर तरकीब को फेल कर, उनके मंसूबों पर पानी फेरने व ध्वस्त करने में पूरी तरह सजग दिख रही है. ऐसा ही एक मामला बेतिया के नौतन से सामने आया है. नौतन पुलिस ने घोड़े से हो रही शराब की तस्करी को पकड़ा है. मिली जानकारी के अनुसार यूपी से घोड़े पर शराब की पेटी को लादकर बिहार लाया जा रहा था.


पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने घोड़े को पकड़ लिया. घोड़े पर शराब की पेटी लदा देख पुलिस के भी होश उड़ गए. पुलिस ने घोड़े की पीठ पर लदे कुल 4 पेटी विदेशी शराब बरामद कर ली है. बताया जा रहा हैं कि कुछ घोड़े नदी पार कर निकल भी चुके थे. हालांकि पुलिस शराब को जब्त करते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है.


मामला सामने आने पर जहाँ पुलिस स्तब्ध है, तो वहीं इलाके के लोग भी चुटकी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.. हाल के मामलों और अब इस विचित्र प्रयोग के बाद यह साबित होता है कि वाकई में बिहार में होली के अवसर पर शराब की डिमांड बहुत हो रही है और शराब तस्कर किसी भी हाल में कमाई करने का मौक़ा नहीं छोड़ना चाहते हैं. भले ही इसमें जान की बाजी क्यों ना लगानी पड़े.. फिर जान चाहे इंसान की हो या घोड़े की.

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..