ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

Home / bihar / Bihar Accident: बिहार में बड़ा हादसा निर्माणाधीन ROB पैनल गिरा, दबने से मजदूर...

Bihar Accident: बिहार में बड़ा हादसा निर्माणाधीन ROB पैनल गिरा, दबने से मजदूर की मौत

Bihar Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में एनएच-107 पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक मजदूर की भारी पैनल गिरने से मौत हो गई.

05-May-2025 05:13 PM

By First Bihar

Bihar Accident: बिहार के मधेपुरा-पूर्णिया एनएच-107 पर मधेपुरा जिला मुख्यालय के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां बाईपास पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य में जुटे मजदूर के ऊपर पैनल गिरने से मजदूर की मौत हो गई है।  बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब क्रेन से आरओबी के ऊपर पैनल चढ़ाया जा रहा था, तभी पैनल छूटकर गिरा जिससे मजदूर की मौत हो गई। 


जानकारी के मुताबिक, मजदूर की पहचान 24 वर्षीय धीरेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। धीरेन्द्र के ऊपर पैनल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जख्मी मजदूर को आनन-फानन में स्थानीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक सदर प्रखंड के तुलसीबाड़ी का निवासी था। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा लाया गया है।