BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
19-Jan-2022 07:16 AM
PATNA : पटना सहित बिहार के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. राज्य के कई जिलों में सर्दी के मौसम के दौरान बीते दिनों बारिश देखने को मिली. वहीं अब मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य में पूर्वी हवा बंद होकर पछुआ चलने लगी है. पर्वतीय राज्यों से आ रही उत्तर पछुआ हवा से पटना सहित पूरे राज्य के अधिकतर जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी है.
बता दें राज्य के लगभग 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने के आसार हैं. जिसको देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र से अलर्ट जारी किया गया है. गया राज्य सबसे ठंडा जिला रहा जहां 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज की गई. वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पिछले 24 घंटों के दौरान पटना समेत गया, छपरा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, सारण जिला में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही. प्रदेश के अधिकांश भागों में घना कोहरा छाया रहा. राज्य के अधिकांश भागों में धूप नहीं निकलने और पछुआ का प्रभाव बढ़ने से कनकनी बनी रही. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य में सतह से ऊपर 0.9 किमी उत्तर पछुआ और उत्तरी हवा का प्रभाव बना हुआ है. इसके प्रभाव से कोल्ड डे की स्थिति बने रहने के आसार हैं.
वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ जगहों पर 20-21 जनवरी को मध्यम स्तर के बारिश के संभावना हैं. पर्वतीय प्रदेशों में इसका असर देखने को मिल रहा है. प्रदेश के उत्तर पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण मध्य भाग के कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं. मौसम विज्ञानी के अनुसार, बारिश के बाद मौसम भी बदलाव देखने को मिला.