बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
21-Feb-2026 09:12 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: सात निश्चय-3 योजना के तहत बिहार सरकार ने गन्ना उद्योग में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाया है। राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने के साथ ही 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इसके तहत गन्ना उद्योग विभाग गन्ना खेती के विस्तार की तैयारी में जुट गया है। संबंधित अधिकारियों को लेटर भेजकर जल्द कार्य योजना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
नई सरकार के गठन के बाद राज्य में एक करोड़ रोजगार सृजित करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गन्ना उद्योग विभाग ने नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए संबंधित जिलों में 5,000 हेक्टेयर में गन्ना खेती का विस्तार करने का निर्णय लिया है।
इससे न केवल नई मिलों को पर्याप्त कच्चा माल मिलेगा, बल्कि वर्तमान में चल रही चीनी मिलों के संचालन को भी मजबूती मिलेगी। गन्ना खेती के विस्तार के लिए बगहा, बेतिया, मोतिहारी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और सीवान के सहायक निदेशक तथा सभी चीनी मिलों के महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे जल्द से जल्द कार्य योजना उपलब्ध कराएँ।
इसके अलावा, बिहार सरकार ने नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए 25 जिलों में जमीन चिन्हित करने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है। हर चीनी मिल के लिए औसतन 101 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। बताया जा रहा है कि अधिकांश जिलों में नई चीनी मिलों के लिए जमीन का चयन लगभग पूरा हो चुका है।