ब्रेकिंग न्यूज़

रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड

Home / bihar / भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की...

भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम

भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटनास्थल पर संदिग्ध परिस्थितियां मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम जांच में जुटी है।

26-Mar-2026 03:15 PM

By First Bihar

BHOJPUR: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सुधीर के रूप में हुई है, जो उसी गांव का निवासी था।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के नाक से झाग निकल रहा था। साथ ही उसकी दाहिनी आंख के ऊपर चोट का निशान, गर्दन पर रस्सी का काला दाग और पैरों में मिट्टी लगी हुई पाई गई। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है और हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह और उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।