सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
26-Mar-2026 06:20 PM
By First Bihar
BHOJPUR: समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाषण को सुनकर एक बुजुर्ग बेहद भावुक हो गए। उन्होंने मंच पर खड़े होकर कहा, “ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी… 2030 तक रहे के बा।” बुजुर्ग की यह भावपूर्ण अपील सुनकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जो अब खूब वायरल हो रहा है।
इसी तरह का दूसरा वीडियो भी भोजपुर से सामने आया। इसमें एक युवक मंच के सामने पोस्टर लेकर खड़ा था, जिस पर लिखा था: “आदरणीय नीतीश कुमार, कृपया मुख्यमंत्री पद ना छोड़ें। आपकी बिहार को आवश्यकता है।”युवक का यह संदेश देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भावुक हो गए। उन्होंने पीछे बैठे अधिकारियों को युवक की ओर इशारा किया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मी युवक के पास पहुंचे और पोस्टर को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया। पोस्टर में लिखे शब्दों को पढ़कर मुख्यमंत्री की आंखें नम हो गईं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने वाले हैं, जिसके कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। हालांकि, बिहार की जनता ने स्पष्ट रूप से अपनी भावना व्यक्त की है कि वे नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर बनाए रखना चाहते हैं। कई लोग यह चाहते हैं कि नीतीश कुमार 2025–2030 तक बिहार में मुख्यमंत्री बने रहें। समृद्धि यात्रा के दौरान लगातार जनता ने अपनी भावनाएं जताईं। मंच से भाषण के दौरान बुजुर्ग और युवा दोनों ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि वे दिल्ली न जाएं और बिहार का नेतृत्व जारी रखें।
भोजपुर में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाषण को सुनकर एक बुजुर्ग भावुक हो गये। कहने लगे कि “ए नीतीश जी, बिहार छोड़ के काहे जात बानी…2030 तक रहे के बा…बुजुर्ग की बातें सुनकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गये। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से बुजुर्ग का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो अब खूब वायरल हो रहा है। वही इसी तरह का दूसरा वीडियो भी भोजपुर से सामने आया है, दूसरा वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति मंच के सामने पोस्टर लेकर खड़ा नजर आया।
पोस्टर में यह लिखा था कि आदरणीय नीतीश कुमार कृपया मुख्यमंत्री पद ना छोड़ें। आपकी बिहार को आवश्यकता है। युवक के पोस्टर को देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भावुक हो गये। उन्होंने पीछे बैठे अधिकारी को युवक की ओर इशारा किया जिसके बाद सुरक्षा कर्मी युवक के पास पहुंचे और उस पोस्टर को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचे। पोस्टर में लिखे शब्दों को पढ़कर मुख्यमंत्री भावुक हो गये। देखते ही देखते यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पद से उन्हें इस्तीफा देना पड़ेगा।
अब बिहार के मुख्यमंत्री कौन बनेंगे यह आने वाला समय ही बताएगा लेकिन बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को समर्थन दिया है, लोग नहीं चाह रहे हैं कि नीतीश कुमार बिहार छोड़कर दिल्ली जाए। क्योंकि बिहार की जनता ने 25 से 30 के लिए मुख्यमंत्री बनाया था। वो नहीं चाहते कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। समृद्धि यात्रा के दौरान लगातार लोगों ने अपनी यह भावना प्रकट की है। भोजपुर में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच से वहां की जनता को संबोधित कर रहे थे, तभी मंच के नीचे बैठे एक बुजुर्ग अचानक खड़े हो गये और नीतीश कुमार से दिल्ली नहीं जाने की विनती करने लगे। कहने लगे कि ऐ नीतीश जी बिहार छोड़के कहां जा तानी, माननीय नीतीश जी बिहार काहे छोड़ा तानी जवाब दीं, दिल्ली मत जाई, एजे रहीं..2030 तक रहेकेवा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के समापन के मौके पर पटना के बापू सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। CM नीतीश ने इस दौरान कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
भोजपुर में एक बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भावुक होकर पूछा-“ए नीतीश जी, बिहार छोड़ के कहे जात बानी… 2023 तक रहे के बा…”#Bhojpur #NitishKumar #BiharPolitics #EmotionalMoment #BreakingNews pic.twitter.com/FEbzjcVAZH
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) March 26, 2026
नीतीश की समृद्धि यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का हाथ में पोस्टर लिए खड़ा है और नीतीश मुस्कुराते हुए भावुक नजर आ रहे हैं।#NitishKumar #Bihar #SamriddhiYatra #ViralVideo pic.twitter.com/jgKUMHyVoV
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) March 26, 2026