पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार
12-Mar-2025 04:39 PM
By First Bihar
BHOJPUR: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में शीशमहल चौक स्थित तनिष्क शोरूम में भीषण डकैती हुई। पुलिस ने भाग रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। बिहार की सबसे बड़ी लूट की चर्चा अब खूब हो रही है। 25 करोड़ की भीषण डकैती ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा कर रख दी है। सवाल यह भी उठ रही है कि यदि पुलिस समय पर पहुंचती तब फरार लुटेरे पकड़ लिये जाते। लेकिन विलंब से पुलिस के पहुंचने के कारण बदमाशों ने इसका फायदा उठाया।
देरी की वजह बनी गश्ती गाड़ियों की गैरमौजूदगी
बताया जाता है कि डकैती की सूचना मिलते ही अगर पुलिस शीशमहल चौक पर समय पर पहुंचती, तो अपराधियों से आमने-सामने मुठभेड़ हो सकती थी। लेकिन, घटना के वक्त इलाके में गश्ती गाड़ियां उपलब्ध नहीं थीं। गश्ती वैन उपलब्ध नहीं होने की वजह से पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंच पायी। नहीं तो फरार अपराधी भी पकड़े जाते।
लालू यादव के कार्यक्रम के कारण पुलिस थी व्यस्त?
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का कार्यक्रम चरपोखरी में था। इस वजह से थाने की दो गश्ती गाड़ियां उनकी सुरक्षा ड्यूटी में लगी थीं। इस कारण पुलिस तुरंत हरकत में नहीं आ सकी, जिससे बदमाशों को भागने का मौका मिल गया।
बाइक से पीछा कर थानेदार ने पकड़े बदमाश
जब तनिष्क ज्वेलरी शॉप में लूट की सूचना मिली तब डायल 112 की टीम एक्शन लेने में देर कर रही थी। ऐसे में नगर थानेदार देवराज राय खुद बाइक से मौके पर पहुंचे और भाग रहे लुटेरों का पीछा किया। उन्होंने सीनियर अफसरों को सूचना देने के साथ ही आसपास के थानों को अलर्ट किया, जिसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। अब पुलिस फरार अन्य अपराधियों की तलाश में जुट गई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।