ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / bhojpur-news / Bihar News: बिहार के इस जिले में एक दर्जन पुलिस अधिकारियों का तबादला,...

Bihar News: बिहार के इस जिले में एक दर्जन पुलिस अधिकारियों का तबादला, उपद्रव के बाद SP ने लिया एक्शन

Bihar News: बिहार के सासाराम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस बल पर पथराव किया गया, इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

20-May-2025 01:15 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के सासाराम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस बल पर पथराव किया गया। यह घटना शहर के संवेदनशील क्षेत्र में हुई, जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने नगर थाना के एक दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों का तत्काल तबादला कर दिया है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस दल किसी आपराधिक मामले की जांच के सिलसिले में जब एक मोहल्ले में पहुंचा, तो वहां भीड़ ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पुलिस को मौके से पीछे हटना पड़ा। इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।


घटना के बाद एसपी ने जिम्मेदारी तय करते हुए नगर थाना में तैनात करीब 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें सागर पुलिस चौकी के प्रभारी, एक हवलदार, और पांच अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी को पुलिस लाइन, डेहरी में अटैच कर दिया गया है। एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 


तबादले के बाद नगर थाना और सागर चौकी में नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही पुलिस विभाग ने इस क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है। इलाके में फ्लैग मार्च और गश्त बढ़ा दी गई है ताकि कोई दोबारा ऐसी घटना न कर सके।


प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाने की चेतावनी दी है। पुलिस इस घटना से जुड़े वीडियो और फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि असली उपद्रवियों की पहचान की जा सके।