पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार
24-Feb-2025 09:41 AM
By First Bihar
ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब मामला आरा ओर सासाराम से निकलकर सामने आया है। जहां अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। यह सभी लोग प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर वापस लौट रहे थे।
दरअसल, प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए लोगों के बीच होड़ मची है। इस दौरान कई जगहों से सड़क दुर्घटना में लोगों के मरने की दुखद खबरें भी सामने आ रही हैं। अब सासाराम में सोमवार की सुबह एक ऐसा ही भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, चेनारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बंगाल से प्रयागराज जा रही एक बोलेरो गाड़ी की भिड़ंत पिकअप वाहन से हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तथा 9 लोगों के घायल की सूचना है। सभी मृतक पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बंगाल के बाकुरा जिला निवासी बोलेरो से प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें हरी सरोदार (48) व बंशी मंडल की मौत हुई है। वहीं नौ व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
इधर, भोजपुर जिला का मुख्यालय आरा से भी सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत की खबर निकल कर सामने आ रही है। भोजपुर में तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार ने दो राहगीरों को जोरदार टक्टर मारी है। इस हादसे में दोनों राहगीरों की मौके पर मौत हो गई। यह मामला पटना -बक्सर फॉर लाइन के गिधा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधा फॉर लाइन का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।