ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / bhojpur-news / तेजाब से जलाने वाले शहाबुद्दीन का जयकारा लगाते हैं तेजस्वी यादव, मनोज तिवारी...

तेजाब से जलाने वाले शहाबुद्दीन का जयकारा लगाते हैं तेजस्वी यादव, मनोज तिवारी बोले..ऐसा लोग कभी बिहार का हितैषी नहीं हो सकता

भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आरा के बेलाउर सूर्य मंदिर में एनडीए उम्मीदवार राधाचरण साह के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देकर अपराधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। मनोज तिवारी ने विकास के नाम

24-Oct-2025 04:49 PM

By RAKESH KUMAR

ARRAH: संदेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेलाउर सूर्य मंदिर में एनडीए उम्मीदवार राधाचरण साह के समर्थन में वहां की जनता से वोट मांगने भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार व सिंगर सह भाजपा सांसद मनोज तिवारी पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और विकास के नाम पर एनडीए प्रत्याशी राधाचरण साह को अपना वोट देने की अपील की। 


मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि जब हम न्यूयॉर्क गए तो ढाई लाख लोग थे और वो लोग गाना गा रहे थे, जिया हो बिहार के लाला, जिया तू हजार साला। इसे सुनकर गर्व से सीना चौड़ा हो गया। हम बिहार के बहुत सारा स्वरुप देखे हैं। पहले शाम में 6 बजे के बाहर लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे लेकिन आज वो स्थिति नहीं है। आज लोग घर से बाहर बेखौफ होकर निकलते हैं। आज बिहार में एनडीए की सरकार है। बच्चों का भविष्य एनडीए के साथ है। इसलिए इस बार भी बिहार में एनडीए सरकार बनाए।


मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार का खजाना भरा हुआ है. यदि गलती से भी चूक गये तो बिहार की वो लोग क्या स्थिति करेंगे। वो लोग शहाबुद्दीन जिन्दाबाद का नारा लगा है। शहाबुद्दीन के बेटा को टिकट देकर तेजस्वी चुनाव लड़ा रहा है। शहाबुद्दीन ने 3 लोगों को मारकर तेजाब से जला दिया उसको तेजस्वी जयकारा लगाते हैं। ऐसा लोग बिहार का कभी हितैषी नहीं हो सकता। हमें अपराध वाली बिहार नहीं चाहिए हमें बिहार विकास की रफ्तार वाली चाहिए। 


मनोज तिवारी ने आगे कहा कि आरा छपरा, आरा पटना सड़क, कोईलवर में पुल बन गया। यह वहीं आप लोग के पैसा से बना है। पहले यह पैसा नेताओं के पॉकेट में चला जाता है। झारखंड अलग हो गया तो भी अपना ही है न। इस समय पंजाब में काम करने वाले नहीं मिल रहे लेकिन अब बिहार में ही लोग रहने लगे। 14 लाख करोड़ से ज्यादा का फंड केंद्र से मिलता है। यदि गलती से महागठबंधन की सरकार बन गयी तब खजाना खाली कर देगा।