पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार
31-Mar-2025 06:49 PM
By RAKESH KUMAR
Bihar News: भोजपुर के बड़हरा स्थित बखोरापुर गांव में रविवार देर रात तक भोजपुरी के कलाकारों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। भाजपा नेता सह उद्योगपति अजय कुमार सिंह के द्वारा आयोजित हिंदू नव वर्ष उत्सव में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन चेहरे पहुंचे थे।
इस दौरान ये प्रयागराज है गीत से सुर्खियों में आए लोग गायक आलोक कुमार ने भी लोगों को अपने गीत पर खूब झुमाया। कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री सह गायिका अक्षरा सिंह, शिल्पी राज, राकेश मिश्रा, मास्टर विकास ने भी एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक संध्या के दूसरे चरण में चैता के विख्यात कलाकार कमलबास कुंवर और अरविंद सिंह अभियंता के बीच दुगोला का शानदार आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच संचालक सह उद्घोषक की भूमिका में रविरंजन राय और विक्की तिवारी ने अपनी पहचान छोड़ी। इस दौरान म्युजिशियन टीम में मुन्ना बर्मन छोटू बाबा समेत उनकी पूरी टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम के दौरान आयोजक अजय कुमार सिंह ने सभी कलाकारों को मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्र में इस तरीके का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच सांस्कृतिक चेतना को जिंदा रखना है। साथ ही भोजपुरी की जो अपनी समृद्ध परंपरा है उसको भी लोगों तक पहुंचना है। अजय कुमार सिंह ने कहा कि मेरी यह कोशिश रहेगी कि हर साल हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में बखोरापुर में ऐसा ही आयोजन हो, जिसमें हर भोजपुरी भाषी अपना योगदान दें।
