ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / bhojpur-news / BHOJPUR: तेजस्वी राहुल की नाव पर सवार, जिसका डूबना तय, बृजभूषण शरण सिंह...

BHOJPUR: तेजस्वी राहुल की नाव पर सवार, जिसका डूबना तय, बृजभूषण शरण सिंह ने कसा तंज

भोजपुर के उदवंतनगर में एनडीए उम्मीदवार राधा चरण साह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा — “तेजस्वी यादव राहुल गांधी की नाव पर सवार हैं, जिसका डूबना तय है।

30-Oct-2025 08:40 PM

By RAKESH KUMAR

BHOJPUR:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भोजपुर जिले में चुनावी माहौल चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार को उदवंतनगर प्रखंड के छोटकी सासाराम स्थित वीर कुंवर सिंह पड़ाव मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा में उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह ने एनडीए उम्मीदवार एमएलसी राधा चरण साह के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की। बारिश के बावजूद मैदान में सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे और एनडीए नेताओं के समर्थन में नारे लगाते रहे।


अपने संबोधन में बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में राहुल गांधी लोकप्रिय नेता हैं, क्योंकि जब वे भारत में मोदी जी या हमारी सेना के खिलाफ बोलते हैं, तो उनके भाषण पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव आज राहुल गांधी की नाव पर सवार हैं, और जिस नाव के ड्राइवर राहुल गांधी हों, उसका डूबना तय है।


पूर्व सांसद ने कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि राहुल गांधी वहीं नेता हैं जिन्होंने मनमोहन सिंह की कैबिनेट के नोट को सार्वजनिक रूप से फाड़ दिया था, जिससे पता चलता है कि उन्हें संविधान और संस्थाओं का कितना सम्मान है। वहीं आपको बता दें कि भोजपुर के संदेश विधानसभा सीट पर इस बार कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला है। जहां राजद से दीपू राणावत, जन सुराज से राजीव रंजन सिंह और एनडीए से राधा चरण साह मैदान में हैं।