ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / bihar / bhojpur-news / Bihar Politics: बिहार कांग्रेस की बैठक में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट,...

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस की बैठक में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, कुछ के सिर फटे; एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Bihar Politics: भोजपुर में कांग्रेस की बैठक के दौरान दो गुटों के बीच हाथापाई और हंगामा हुआ है, मारपीट में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है.

10-Jul-2025 04:47 PM

By RAKESH KUMAR

Bihar Politics: बिहार के भोजपुर में कांग्रेस की एक बैठक के दौरान दो गुटों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हुई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ के सिर फूट गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कांग्रेस नेता हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।


यह घटना भोजपुर जिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक के दौरान हुई। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वे आपस में भिड़ गए। विवाद के बाद हाथापाई शुरू हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। 


इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के भिलाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवेंद्र यादव मौजूद थे। उनका कांग्रेस कार्यालय में नारेबाजी के बीच स्वागत किया गया। इसी दौरान दो गुटों के बीच तकरार हो गई, जो जल्दी ही मारपीट में बदल गई। 


मारपीट इतनी हिंसक थी कि लोग एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर मारते नजर आए और कई के सिर फटने की खबर भी मिली। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर हालात को संभाला और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। विधायक देवेंद्र यादव का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। लेकिन इस घटना को लेकर पूरे जिले में चर्चा बनी हुई है।


देवेंद्र यादव ने कहा कि घटना में कौन लड़ा और किसे चोट आई, इसका पता आगे चलकर चलेगा। उन्होंने बताया कि इस हंगामे में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं या फिर बाहर से आए उपद्रवी, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया है कि पार्टी के कार्यकर्ता नहीं, बल्कि बाहरी उपद्रवी इस हंगामे के पीछे हैं।


विधायक ने प्रशासन की नाकामी को भी जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उन्हें सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है, कल मुझ पर भी हमला हो सकता है। प्रशासन और नीतीश सरकार फेल हैं। हमें कौन बचाएगा? पुलिस प्रशासन को इसका जवाब देना चाहिए।