ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News: तेतरिया मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया है। एक की मौके पर ही मौत ही गई है जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा..

17-Nov-2025 11:55 AM

By First Bihar

Bihar News: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। इस मार्ग पर बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया है। हादसे ने हर्ष कुमार (उम्र 17) की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि साहिल कुमार (उम्र18) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें पहले उदवंतनगर अस्पताल ले जाया गया लेकिन फिर हालत बिगड़ने पर आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान साहिल ने भी दम तोड़ दिया। अब एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से गांव भर में कोहराम मच गया है।


मृतक साहिल के पिता कृष्णा प्रसाद ने बताया कि दोनों भाई गांव की किराना दुकान के लिए सामान खरीदने बाइक से निकले थे। शाम साढ़े पांच बजे तेतरिया मोड़ पर अचानक सामने से आ रहा वाहन अनियंत्रित हो गया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हर्ष साहिल के पीछे बैठे थे। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि हर्ष की साँसे मौके पर ही थम गईं। जबकि साहिल ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।


दोनों युवकों में से हर्ष सुदामा प्रसाद के बेटे थे। दोनों भाई उदवंतनगर गांव के ही निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार टूट गया है और गाँव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे। उदवंतनगर थानाध्यक्ष ने बताया है कि FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही।