ब्रेकिंग न्यूज़

मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा

Bihar News: बिहार हो सकता है मालामाल! भोजपुर में तेल-गैस भंडार की खोज शुरू

Bihar News: भोजपुर में तेल-गैस भंडार की खोज शुरू हुई है। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम भंडार मिलने की उम्मीद की जा रही है।

15-Mar-2025 07:59 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिहार को गुड न्यूज मिल सकता है। क्योंकि भोजपुर में तेल-गैस भंडार की खोज शुरू हुई है। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम भंडार मिलने की उम्मीद की जा रही है। अगर प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम का भंडार मिला तो बिहार के आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है।


साल 2000 में बिहार से जब झारखंड अलग हुआ तो राज्य का करीब 70 फीसदी खनिज संपदा झारखंड में चला गया, लेकिन करीब 65% आबादी बिहार में रह गई। प्राकृतिक संसाधनों के बंटवारे के मामले में बिहार को काफी नुकसान उठाना पड़ा और इसके कारण राज्य को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। इसी बीच समय-समय पर ऐसी भी खबरें आती रहती हैं कि बिहार में भी प्राकृतिक संपदाओं और विभिन्न प्रकार के खनिजों के भंडार यहां की जमीन में दबे पड़े हैं।


इन बातों में सच्चाई तब सामने आई जब हाल में जमुई में सोने के भंडार के साथ ही लौह अयस्क के भंडार मिलने के संकेत मिले हैं। अब बिहार के भोजपुर में तेल गैस भंडार की खोज शुरू हुई है। शाहपुर प्रखंड में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों के भंडार मिलने की उम्मीद की जा रही है और अब इसकी खोज को लेकर खुदाई शुरू हुई है। उपग्रहीय डेटा और भूवैज्ञानिक विश्लेषण में संकेत मिले हैं कि गंगा नदी के तटवर्ती इलाके में बड़े तेल और गैस का भंडार मिलने की संभावना है। अब जब इसकी खुदाई शुरू हुई है तो लोगों को उम्मीद जग रही है कि अगर यह भंडार मिला तो बिहार मालामाल हो जाएगा।