बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह
26-Mar-2025 12:46 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बड़ी खबर बिहार के आरा से है, जहां अतिक्रमण हटाने गई महिला मजिस्ट्रेट सह आरा सीओ पल्लवी गुप्ता के साथ अतिक्रमणकारियों ने मारपीट की है। हद तो ये है कि उनके बाल पकड़कर उन्हें सड़क पर पटका गया और कपड़े तक फाड़ दिए गए। बीच बचाव करने वाले सुरक्षा गार्ड्स पर भी लोगों ने हमला कर दिया। इसके बावजूद सीओ ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़कर दो मंजिला मकान को गिरवाकर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया।
खबरों के मुताबिक जिला मुख्यालय के सरदार पटेल बस पड़ाव के पास कायमनगर जीरो माइल मुख्य सड़क के किनारे से मंगलवार को अतिक्रमण हटाने गई महिला मजिस्ट्रेट सह आरा सीओ के साथ अतिक्रमणकारियों ने मारपीट की। सीओ पल्लवी गुप्ता के बाल पकड़ कर सड़क पर पटकते हुए उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। बीच बचाव करने वाले सुरक्षा गार्ड्स पर भी लोगों ने हमला कर दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस सब के बावजूद सीओ मौके पर डटी रहीं। सीओ ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ते हुए दो मंजिला मकान को गिरवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया।
आपको बता दें कि कई दिनों से यहां पर तनाव चल रहा था और दबंग अतिक्रमणकारियों ने शनिवार को जेसीबी पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की थी। इसके बाद भी बिना पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल के मंगलवार को फिर अतिक्रमण हटाने के लिए टीम पहुंच गई थी। सदर सीओ मौके पर मौजूद थीं। जैसे ही दो मंजिला मकान को जेसीबी से गिराया जाने लगा, तब उस घर के कुछ पुरुष और महिला सदस्यों ने सीओ पर हमला कर दिया। उन्हें मारपीट कर सड़क पर गिराने के साथ उनके कपड़े फाड़ दिए गए। बचाव में उतरे सुरक्षा बलों से भी हाथापाई की गई। बाद में सभी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तब बलपूर्वक अतिक्रमणकारियों को हटाया गया।