ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Bihar News : भोजपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम

Bihar News : भोजपुर की इस घटना ने इलाके के लोगों को स्तब्ध कर दिया है. पिछले 8 महीने से यह परिवार गहरे सदमें में था और परेशानी से जूझ रहा था.

12-Mar-2025 07:37 AM

By RAKESH KUMAR

Bihar News : भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेनवलिया गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया. एक पिता ने अपने चार बच्चों जिसमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल थीं.. के साथ जहर खा लिया.


जानकारी के अनुसार इस दुखद घटना में दो बेटियों और एक बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता और एक अन्य बेटे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, यह परिवार पिछले आठ महीनों से गहरे सदमे और परेशानी में था.


बताया जा रहा है कि आठ महीने पहले पिता की पत्नी की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से पूरा परिवार मानसिक और भावनात्मक रूप से टूट चुका था. इस दर्दनाक घटना को अंजाम देने के लिए पिता ने पहले अपने बच्चों के दूध में जहर मिलाकर उन्हें पिलाया और फिर खुद भी जहर खा लिया.


घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख व्याप्त है. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस परिवार को इस कदम तक पहुंचाने वाली परिस्थितियां क्या थीं.