पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए..
23-Apr-2025 05:05 PM
By First Bihar
Bhojpur: भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम बाघमझौआ, बसंतपुर, बबुरा, इचारी पंचायत के अंतर्गत आने वाले गाँव बाघागोल तेतरिया में आज युवाओं की मांग पर हाई जम्प के लिए प्रैक्टिस गद्दा उपलब्ध कराया गया। यह पहल उन युवाओं के लिए विशेष रूप से की गई है, जो सेना एवं पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर संबंधित क्षेत्र के समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह गद्दा केवल एक साधन नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है ताकि गाँव के युवा एकजुट होकर नियमित रूप से अभ्यास करें और आने वाली भर्तियों में सफल हों।
स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए यह भी अपील की गई कि आसपास के गाँवों के युवा भी इस पहल का लाभ उठाएं और सामूहिक रूप से तैयारी करें। सामूहिक अभ्यास से एक-दूसरे की प्रेरणा और सहयोग से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। यह कदम ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा को प्रोत्साहन देने और रोजगार के नए अवसरों की ओर युवाओं को मार्गदर्शन देने के लिए एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।
