ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात

भोजपुर में महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

बिहार के भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव में हथियारबंद बदमाशों ने बाजार से लौट रही महिला को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

11-Nov-2025 05:43 PM

By RAKESH KUMAR

AARAH: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां भोजपुर जिले में हथियारबंद अपराधियों ने हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है l दरअसल पूरा मामला भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव की है। जहां दिल्लमचक गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप हथियारबंद बदमाशों ने बाजार से वापस लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। 


मृतका को काफी करीब से गोली दाहिने साइड गाल पर मारी गई है। जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में महिला के साथ आ रहे उसका देवर बाइक छोड़कर वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं इस हत्या की घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है, एवं दो गांव के बीच तनाव का माहौल कायम हो गया है। 


उधर घटना की सूचना मिलते ही पीरो अनुमंडल के एएसपी कृष्ण कुमार सिंह एवं चौरी थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला सहित अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतका चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव निवासी रोहित राय की 24 वर्षीया पत्नी निक्की देवी है। जो अपने देवर के साथ इलाज करवा कर मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव लौट रही थी। 


जहां पहलेसे घात लगाये बैठे हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं आज पास के के लोग इस हत्या को चुनावी रंजिश बता रहे है। वहीं मौके पर पहुंचे पिरो एएसपी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि चौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुल्लमचल गांव में एक 24 वर्षीय महिला की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है स्थिति अभी शांतिपूर्ण है।