ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार

BIHAR NEWS : दो मिनट में ठंडी हुई बड़का साहब की हनक, भरने पड़े हजारों रपए का जुर्माना; जानिए क्या है पूरी खबर

BIHAR NEWS : एक अधिकारी जनरल टिकट लेकर एसी बोगी में सफर कर रहे थे। टीटीई और रेल सुरक्षा बल ने उन्हें पकड़ लिया और 1300 रुपये जुर्माना लगाया। अधिकारी ने पहले हंगामा किया और अपने रुतबे का हवाला दिया लेकिन

06-Apr-2025 08:53 AM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार में न सिर्फ आम आदमी बल्कि बड़का साहब लोग भी कानून को अपने हाथ में लेने से परहेज नहीं करते। उन्हें भी शायद यह लगता हो कि यह बिहार अभी भी 15 या 16 पहले वाले दौर में चल रहा है। लेकिन, उनकी यह चेतना तब टूट जाती है जब इस बदलते बिहार में उन्हें भी कानून के लंबे हाथ का सही मतलब समझ में आता है और मिनटों में उनकी हनक इसलिए उतार दी जाती है क्योंकि वह गैरकानूनी काम कर रहे होते हैं। आइए जानते हैं कि नया मामला क्या है ?  


दरअसल, भारतीय रेल के काफी लोकप्रिय ट्रेन हिमगिरि एक्सप्रेस में जनरल टिकट लेकर एसी बोगी में सफर करना एक अधिकारी को भारी पड़ गया। पहले तो इनकी जमकर फजीहत हुई और बाद में बहसबाजी के बाद 1300 रूपए  का मोटा जुर्माना भी भरना पड़ा तब जाकर यह बड़का साहब टीटी की पकड़ और इस मुसीबत से बाहर आए। 


दरअसल, हिमगिरी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों की शिकायत पर टीटीई की टीम ने रेल सुरक्षा बल के साथ पटना से आरा के बीच ट्रेन में सघन जांच की। इस दौरान ट्रेन के ए-वन बोगी में सफर कर रहे एक यात्री जनरल टिकट पर एसी का हवा खाते पकड़े गए। टीटीई ने जब जुर्माना भरने को कहा तो अधिकारी हंगामा करने लगे और अपने रूतबे का हवाला देने लगे।


इतना ही नहीं इस अधिकारी ने धनवाद रेल मंडल में अपने जानने वाले किसी बड़े अधिकारी से बात भी करायी, लेकिन जांच अधिकारी टस से मस नहीं हुए। अंत में जुर्माना भरने के बाद उन्हें छोड़ा गया।


बताया जाता है कि अधिकारी चुनाव से संबंधित विभाग में बड़े पद पर हैं और काम के सिलसिले में पटना से आरा आ रहे थे। लेकिन टीटीई और रेल सुरक्षा बल ने उन्हें पकड़ लिया और 1300 रुपये जुर्माना लगाया। अधिकारी ने पहले हंगामा किया और अपने रुतबे का हवाला दिया लेकिन अंत में जुर्माना भरकर मुसीबत से छूटे। यह घटना पटना से आरा के बीच ट्रेन में सघन जांच के दौरान हुई।