पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार
18-Feb-2025 08:08 AM
By First Bihar
भोजपुर जिले के एक थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगे हैं. शहर की एक युवती ने उन पर ब्लैकमेल कर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. युवती का कहना है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर उसका कॉल डिटेल और सीडीआर निकालकर उसके रिश्तेदारों को भेज रहा है और घर आकर उसके परिवार के सामने बदनाम करने की धमकी दे रहा है.
मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने सोमवार को नगर डीएसपी से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी. महिला ने डीएसपी के सामने जब आरोपी सब इंस्पेक्टर को फोन किया तो वह मोबाइल पर भी धमकी भरे शब्दों में बात करने लगा. इस पर डीएसपी ने उसे फटकार लगाई और जल्द से जल्द अपने कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया. हालांकि सब इंस्पेक्टर ने किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग से इनकार करते हुए इसे पैसे के लेनदेन का मामला बताया.
लॉ ग्रेजुएट होने के बाद कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही युवती ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति से तलाक का मामला सदर थाने में पहुंच गया. उस दौरान सदर थाने में उस समय पदस्थापित आरोपी सब इंस्पेक्टर ने मदद के बहाने उसका मोबाइल नंबर लिया और बातचीत करने लगा. वह खुद को उसका शुभचिंतक बताने लगा और परिवार के करीब आ गया.
इसके बाद सब इंस्पेक्टर का तबादला भोजपुर जिले के दूसरे थाने में हो गया, लेकिन वह फिर भी लड़की पर दबाव बनाता रहा. जब लड़की ने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया, तो वह उसका कॉल डिटेल निकालकर रिश्तेदारों और परिचितों को भेजने लगा और गलत संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा. लड़की ने इस मामले की शिकायत भोजपुर एसपी, डीआईजी और डीजीपी समेत तमाम वरीय अधिकारियों से मेल के जरिए की है.