पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार
23-Aug-2025 08:24 PM
By First Bihar
BHOJPUR: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी अजय सिंह द्वारा शुरू की गई 5 हजार तीर्थयात्रियों को तीर्थस्थलों की यात्रा पर भेजने की पहल लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रही है। इसी कड़ी में आज नथमलपुर बाजार से श्रद्धालुओं का एक और जत्था अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में करीब 150 श्रद्धालु दो विशेष बसों से रवाना हुए। विदाई समारोह में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, और धार्मिक गीतों व जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से 5000 तीर्थयात्रियों को पवित्र स्थलों की यात्रा पर भेजने के संकल्प को लेकर समाजसेवी अजय सिंह द्वारा शुरू की गई “तीर्थ यात्रा पहल” निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 23 अगस्त 2025 को नथमलपुर बाजार से श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुआ।
इस अवसर पर नथमलपुर बाजार से 2 बसों में लगभग 150 श्रद्धालु आस्था और उत्साह के साथ यात्रा पर निकले। यात्रियों को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और पूरे वातावरण में धार्मिक गीतों व जयकारों की गूंज से भक्ति का माहौल बन गया।
अजय सिंह की इस पहल ने लोगों के बीच धार्मिक आस्था को नई मजबूती दी है। साथ ही, यह अभियान बड़हरा की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ कर रहा है। अब तक इस पहल के तहत 1,500 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर लौट चुके हैं, और हर नए जत्थे के साथ यह संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़हरा की जनता इस प्रयास को श्रद्धा और विश्वास की अनमोल सौगात मान रही है।


