Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
18-Oct-2025 10:33 PM
By First Bihar
ARRAH: भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद को राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। नामांकन रद्द होने से आक्रोशित विश्वनाथ सिंह जिला अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक शांतिपूर्ण धरना देने के बाद प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लेकर नवादा थाना भेज दिया।
धरना के दौरान विश्वनाथ सिंह ने कहा कि उनका सारा कागजात पूरी तरह से सही था, फिर भी उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब राजनीतिक दबाव और प्रभाव में आकर किया गया है। उन्होंने कहा यह लोकतंत्र की हत्या है। मेरे साथ अन्याय हुआ है। मैं बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त और उपचुनाव आयुक्त से मांग करता हूं कि मेरे नामांकन पत्र की निष्पक्ष जांच की जाए।
विश्वनाथ सिंह ने बताया कि वे सुबह से ही निर्वाचन कार्यालय में मौजूद थे, लेकिन शाम तीन बजे के बाद उन्हें बताया गया कि उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है। इससे नाराज होकर उन्होंने विरोध किया। साथ ही आमरण अनशन पर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस विश्वनाथ सिंह को अपने साथ हिरासत में नवादा थाना ले गई। वहीं विश्वनाथ सिंह के समर्थक भी अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे।